पीपीआईडी राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम पहुंचे कटिहार, मूलनिवासी कार्यकर्ताओं को दी निष्ठा की सीख

दयाराम पहुंचे कटिहार, मूलनिवासी कार्यकर्ताओं को सिखाया निष्ठा व समर्पण

पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर दयाराम कटिहार पहुंचे। गुरुवार को हसनगंज प्रखंड के कालसर में आयोजित मूल निवासी जागृति अभियान कार्यक्रम में भाग लेने अपने एक दिवसीय दौरे पर कटिहार आए थे। सर्वप्रथम पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के नेता व कार्यकर्ताओं सहित मूलनिवासी समर्थकों ने कटिहार-हसनगंज मोड़ पर सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा हुए और उनका अभिवादन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में बाइक जुलूस निकालकर उनके स्वागत में रैली निकाल गई जो उनके काफिले के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल कालसर पहुंची।

बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हम सब एक हैं, हमारी शान-भारत का संविधान, एससी-एसटी, ओबीसी हम भारत के मूलनिवासी, मूलनिवासी नारा है-भारत देश हमारा है, मूलनिवासी जागेगा-चोर लुटेरा भागेगा, जय-जय, जय-जय जय भीम आदि नारे लगाए। कालसर में मूलनिवासी मेला जागरूकता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर दयाराम जी ने कहा कि संगठन का विस्तार बड़े पैमाने पर होना चाहिए, संगठन के संवर्धन के लिए ही कटिहार आया हूं और इस कार्यक्रम में भाग ले रहा हूं।

मूलनिवासी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि संख्या बल मायने नहीं रखता बल्कि कार्यकर्ताओं के अंदर निष्ठा ईमानदारी और समर्पण होना चाहिए।

कार्यक्रम में मूल निवासी अजय कुमार ठाकुर, सुनील मंडल, बिमान कुमार, मो०हसनैन, प्रकाश कुमार महतो, आनंद मिस्त्री, शशिधर उरांव, कचाली मंडल, उमेश प्रसाद मंडल, कन्हैयालाल मंडल, श्रीलाल उरांव, विनोद यादव, लक्ष्मीकांत आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया जबकि सैकड़ो समर्थक व अंबेडकरवादी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे जबकि मंच संचालन विनोद यादव ने किया।

6 thoughts on “पीपीआईडी राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम पहुंचे कटिहार, मूलनिवासी कार्यकर्ताओं को दी निष्ठा की सीख”

  1. I have been exploring for a bit for any high-quality articles or weblog posts on this kind of space . Exploring in Yahoo I eventually stumbled upon this site. Reading this information So i am happy to express that I’ve an incredibly good uncanny feeling I came upon exactly what I needed. I such a lot definitely will make sure to do not forget this web site and give it a glance on a constant basis.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

adsterra ad