कटिहार, बिहार | 8 सितंबर, 2025 बिहार के कटिहार जिले में रविवार, 7 सितंबर 2025 को सांसद तारिक अनवर ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बरारी व मनिहारी विधानसभा क्षेत्रों के बाढ़ग्रस्त और कटावग्रस्त इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने नाव और ट्रैक्टर से ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ तथा कटाव की स्थिति का जायजा लिया।
दौरे के बाद सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार जिले में हर साल बाढ़ आती है, जिससे लाखों लोग प्रभावित होते हैं, लेकिन बिहार सरकार और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिख रही हैं। उन्होंने कहा, “एक तरफ ग्रामीण बाढ़ और कटाव से त्रस्त हैं, वहीं सरकार चुनाव की तैयारी में व्यस्त है।” सांसद ने बताया कि बरारी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में कटाव तेज गति से हो रहा है, जिसके लिए सरकार और प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कटाव निरोधी कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की है, ताकि प्रभावित लोगों की परेशानियां दूर हो सकें। सांसद ने मनिहारी विधानसभा के कई प्रमुख स्थानों पर मजबूत कटाव निरोधी कार्य कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को वे आगे भी मजबूती से उठाएंगे, ताकि लोगों को इस समस्या से मुक्ति मिल सके।
इस दौरे में मनिहारी विधानसभा से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, अवधेश मंडल, सउद मुखिया, गोपाल यादव, भोला यादव, अब्दुल मन्नान, सुबोध यादव, विक्रम, इम्तियाजुल, अभिषेक उर्फ छोटू यादव, संजय पांडे सहित कई कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। यह दौरा क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगाने वाला रहा, लेकिन बाढ़ और कटाव की समस्या पर स्थायी समाधान की मांग तेज हो गई है।
Finally found a link that actually works without any glitches. The login process is seamless. Cheers to brazino777login for the great service.
Super easy login process and the games load instantly. I love how straightforward everything is here. Best experience so far with 688jililogin
Finally found a site that doesn’t lag during peak hours. The customer support is also very helpful when I had a question about my deposit. Give vnzi188 a try!
Easy navigation and very fast loading times. I can play on my phone while commuting without any issues. I am really happy with a444casino.